अमृतसर| केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर में भावाधस वीरेश विकल की मीटिंग हुई। जिसमें छेहर्टा वासी बलविंदर कुमार सहोता को जिला संयोजक बनाने की घोषणा की गई। मंदिर कमेटी के प्रधान बिमल कुमार और प्रबंधकीय सदस्य तरलोक गिल की अध्यक्षता में हुई मीटिंग के दौरान संस्था के राष्ट्रीय निर्देशक राजकुमार साथी ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि भावाधस वीरेश विकल समाज में फैली नशाखोरी, अनपढ़ता, अंधविश्वास और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का काम करती है। इसके साथ ही भगवान वाल्मीकि, सतगुरु रविदास जी महाराज, सतगुरु कबीर जी महाराज, श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार घर-घर तक पहुंचाना भी संस्था के मुख्य उद्देश्यों में शामिल है। संस्था के मुख्य संचालक रवि सिद्धू और महामंत्री भोपाल सिंह पुहाल ने कहा कि भावाधस वीरेश विकल अराजनीतिक संस्था है। इसका मुख्य मकसद केवल समाज को सामाजिक कुरीतियों को खत्म करना है। इसके लिए लगातार युवाओं को दिशा दिखाने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर मंदिर कमेटी के कई सदस्य भी मौजूद रहे।

