अमृतसर| खालसा कॉलेज फॉर वुमन के सामने 22 नंबर फाटक रोड की सड़क लंबे लंबे समय से बदहाल है। पूरी सड़क पर गहरे गड्ढे हो चुके हैं, जिससे आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस वीआईपी और व्यस्त मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं है। मानसून में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने के कारण दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल होते हैं। कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं और राहगीरों के लिए यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस टूटी सड़क का तुरंत पुख्ता समाधान करवाया जाए।

