आदि जगद्गुरु भगवान शंकराचार्य की जयंती मनाई

अमृतसर| आदि जगद्गुरु भगवान शंकराचार्य जी की जयंती आश्रम में धूमधाम से मनाई गई। प्रातःकाल हवन-यज्ञ, पूजन, आरती और भजन संकीर्तन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर उनके द्वारा संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधने, चारों दिशाओं में चार मठों की स्थापना करने और संसार को अद्वैत ज्ञान देने के महान योगदान पर विचार किया गया। साथ ही, राधा गोविंद संकीर्तन मंडल द्वारा आश्रम में भगवान जी की भव्य पालकी सवारी लाई गई, जिसके संगत ने श्रद्धापूर्वक दर्शन किए।