जनगणना : डेडलाइन से दो दिन लेट 12 जून को हाउस लिस्टिंग ब्लॉक का काम मुकम्मल
- DSS Admin
- Jun 14, 2026
भास्कर न्यूज | अमृतसर जनगणना 2027 के लिए जिले में चल रहा हाउस लिस्टिंग ब्लॉक सर्वे का काम पूरा हो गया है। नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी 5 जोनों (चार्ज डिवीजनों) में एन्यूमरेटरों ने टारगेट अचीव कर लिया है। हालांकि, प्रशासन की ओर से इस टास्क को पूरा करने के लिए 10 जून की डेडलाइन तय की गई थी लेकिन तकनीकी और व्यावहारिक दिक्कतों के चलते कुछ ब्लॉकों का काम पेंडिंग रह गया था। इस पेंडेंसी के कारण काम में 2 दिन की देरी हुई, लेकिन एन्यूमरेटरों ने तेजी दिखाते हुए बचे हुए काम को 12 जून की शाम तक पूरी तरह क्लियर कर लिया। कुल 2324 ब्लॉकों में काम पूरा हो चुका है। . ऐप पर लोड बढ़ने से मुख्य सर्वर धीमा रहा। देहाती इलाकों में कमजोर सिग्नल से डेटा सिंकिंग अटकी। .गर्मी और छुट्टियों के कारण कई परिवार बाहर थे। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के काम पर होने से बार-बार चक्कर काटने पड़े। . सुपरवाइजर स्तर पर बारीक जांच हुई। मामूली गलती पर भी एंट्री रिजेक्ट होने से ब्लॉक पेंडिंग लिस्ट में रहे। . ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों व राजस्व कर्मियों पर स्कूल एडमिशन और अन्य सरकारी कामों का भी जिम्मा था। .अमृतसर और सीमावर्ती जिलों के ब्लॉक बड़े हैं। दूर-दराज के गांवों व ढाणियों तक पहुंचने में ज्यादा समय लगा। . शुरुआत में ड्यूटियां कटने के बाद नए स्टाफ को लगाया गया। ट्रेनिंग लेट होने से कई ब्लॉक्स में काम समय पर शुरू नहीं हुआ। .सीनियर अफसरों ने रोजाना की प्रोग्रेस रिपोर्ट को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे फील्ड स्टाफ पर प्रशासनिक दबाव नहीं बन पाया।

