नौजवान सेवक सभा गुरुद्वारा संधू कॉलोनी, छेहर्टा की ओर से श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 13 और 14 जून को छबील व गुरु का अटूट लंगर लगाया गया। इस दौरान भीषण गर्मी में राहगीरों को मीठा व शीतल जल वितरित किया गया। इस धार्मिक आयोजन के साथ-साथ ‘5 रिवर्स हार्ट एसोसिएशन’ की ओर से डॉ. स्वैमान सिंह (यूएसए) के नेतृत्व में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा एक निशुल्क मेडिकल कैंप भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई और मुफ्त चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।

