अजनाला के 61 गांवों में बनेंगे ईसाई कम्युनिटी हाल: विधायक धालीवाल

भास्कर न्यूज | अमृतसर/अजनाला आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता व विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला विधानसभा हलके के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के लिए कम्युनिटी हाल बनाने हेतु 15.25 करोड़ रुपए के मंजूरी पत्र बांटे। पहले फेज के तहत हर गांव की पंचायत को 25-25 लाख रुपए की ग्रांट दी गई है। एक बड़े समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय समेत सभी वर्गों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए लगातार सक्रिय है। सरकारी ग्रांट से बनने वाले इन कम्युनिटी हालों का इस्तेमाल सामाजिक कार्यक्रमों, शादियों, प्रार्थनाओं और बैठकों के लिए किया जाएगा, जिससे समुदाय को प्राइवेट पैलेसों के भारी खर्च से राहत मिलेगी।