अमृतसर| भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने सपरिवार वृंदावन धाम पहुंचकर श्री बांके बिहारी जी महाराज के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल नेतृत्व के लिए विशेष प्रार्थना की। चुघ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और सुशासन के नए आयाम छू रहा है और देश सनातन आध्यात्मिक शक्ति के बल पर विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। इसके बाद, तरुण चुग ने वृंदावन के विभिन्न संतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने ब्रह्मलीन बिंदुपद महाराज के आश्रम पहुंच ब्रह्मलीन गोस्वामी बालक राम शरण जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

