अमृतसर | नीट और सीबीएसई परीक्षा विवाद की गूंज अब अमृतसर में भी सुनाई देने वाली है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार शाम 4 बजे अमृतसर पहुंच रहे हैं, जहां वे छात्रों के हक में बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन अमृतसर के प्रमुख प्रवेश द्वार गोल्डन गेट के बाहर शुरू होगा। शहर के सबसे महत्वपूर्ण एंट्री पॉइंट पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। गौरतलब है कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में प्रदर्शन के बाद सीजेपी का यह तीसरा बड़ा आंदोलन होगा।

