अमृतसर में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, दीपके बोले-पीएम बताएं, 1 करोड़ स्टूडेंट्स जरूरी हैं या एक फेल मंत्री

अमृतसर| देश में पेपर लीक और छात्रों के सुसाइड के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार शाम अमृतसर पहुंचे। दीपके ने शाम करीब 5:15 बजे गोल्डन गेट पर ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’के नारे लगाए। उन्होंने ऐलान किया कि 20 जून से नई दिल्ली में किसान आंदोलन की तर्ज पर पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यह आंदोलन तब तक खत्म नहीं होगा, जब तक कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दे देते। गौरतलब है कि इस प्रदर्शन के दौरान दिल्ली जैसी भीड़ नहीं थी। 300 से कम लोग यहां मौजूद रहे। बोले- 20 जून से दिल्ली में लगेगा पक्का मोर्चा नीट के कारण 6 बच्चों ने सुसाइड किया, जिम्मेदारी कौन लेगा...दीपके ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब नीट का पेपर लीक हुआ तो देश के 6 बच्चों ने सुसाइड कर लिया। पिछले 2 साल में नीट के 40 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं। इसकी जिम्मेदारी किसी को तो लेनी पड़ेगी। जो स्टूडेंट्स कल को डॉक्टर बनकर दूसरों की जान बचा सकते थे, आज उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।