‘सफलता के लिए अनुशासन और फोकस जरूरी ’

अमृतसर| दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से 11 से 18 साल के बच्चों के लिए ‘समर उत्सव' का आयोजन किया गया। डिजिटल युग में किशोरों को सही दिशा दिखाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य विषय ‘डिस्ट्रैक्शन से डायरेक्शन' था। इसका उद्देश्य युवाओं को सोशल मीडिया व मोबाइल के भटकाव से बचाकर उनके व्यक्तित्व, चरित्र, करियर और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। साध्वी राजविंदर भारती ने कहा कि सफलता के लिए अनुशासन, फोकस और सकारात्मक सोच जरूरी है।