डॉ. रणजीत सिंह ने एआई पावर्ड थ्री डी रोबोलेंस से किया महिला के घुटनों का सफल ऑपरेशन

अमृतसर| डॉ. रणजीत सिंह ने हाल ही में एआई पावर्ड थ्री डी रोबोलेंस से 100 किलो वजनी महिला के घुटनों का सफल ऑप्रेशन करके सर्जरी की दुनिया में एक नया कीर्तिमान बनाया। डॉ. सिंह ने बताया अमृतसर निवासी 75 वर्षीय महिला नीलम मक्कड़ का स्थानीय लिवासा अस्पताल में सफल ऑप्रेशन किया गया। नीलम मक्कड़ अपने अधिक वजन के चलते घुटनों में आई समस्या से चलने फिरने में असमर्थ थीं। इसके अलावा वह शूगर, ब्लड प्रैशर एवं हार्ट की समस्या से भी परेशान थी। डा. सिंह ने इस तरह की चुनौती स्वीकार करते हुए एआई पावर्ड थ्री डी रोबोलेंस से विशेष घुटनों का प्रत्यारोपण किया। डा. सिंह ने केवल 20 मिनट की सर्जरी से मरीज को चलने-फिरने के काबिल बना दिया। डा. रणजीत सिंह ने बताया कि मरीज आप्रेशन के 2 घंटे बाद अपने पांवों पर चलने-फिरने के काबिल हो जाता है।