दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की नशा मुक्ति कार्यशाला

अमृतसर| दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से मानांवाला स्थित आश्रम में ‘बोध' प्रकल्प के अंतर्गत नशा मुक्ति को लेकर कार्यशाला संपन्न हुई। ‘क्विट करो' पहल और ‘संकल्प अभियान' के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही ‘तंबाकू को ना, जिंदगी को हां' का सशक्त संदेश दिया गया। यह मुहिम डीजेजेएस के नशा उन्मूलन कार्यक्रम ‘बोध' और वाईपीएसएस के बीच एक साझा 5 वर्षीय प्रोजेक्ट है, जो आशुतोष महाराज के पावन मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। कार्यशाला में साध्वी कृष्ण प्रीता भारती ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।