नशे ने ली 2 जानें, रिश्तेदारी में गया था विशाल जहां साथी के साथ किया था नशा

भास्कर न्यूज | अमृतसर/फगवाड़ा अमृतसर के एक युवक की फगवाड़ा के सुभाष नगर वाल्मीकि मोहल्ले में नशे की आेवरडोज से मौत हो गई। मृतक की पहचार अमृतसर निवासी 26 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है। विशाल फगवाड़ा अपने रिश्तेदारों से मिलने गया था। विशाल के फगवाड़ा के साथी ने खुद कबूल किया है कि दोनों ने रात को एक साथ बैठकर नशा किया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकेगी। वहीं मोहल्ला निवासियों ने आरोप लगाया कि मोहल्ले में सरेआम नशा बिकता है। पुलिस को कई बार बताया जा चुका है मगर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।