अमृतसर | निगम ने वीरवार को घाला माला चौक से ईएसआई अस्पताल, शहीदां साहिब के बाहर और सकत्तरी बाग इलाके में अतिक्रमण हटवाए। एस्टेट अफसर सुशांत भाटिया और इंसपेक्टर प्रीति चौहान के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। दरअसल, निगम अफसरों को शिकायतें मिल रही थी कि अवैध कब्जों के कारण न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है, बल्कि ट्रैफिक जाम भी लग रहा है। जाम लगने से एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं में भी बाधा उत्पन्न हो रही थी। एस्टेट अफसर ने सभी दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी वालों, कमर्शियल संस्थानों से अपील की है कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें। चेतावनी के बावजूद नहीं माने तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

