अमृतसर| खालसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में प्राचार्य डॉ. अमनप्रीत कौर के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण व प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। डॉ. कौर ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण मानव स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है, इसलिए हर व्यक्ति को स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान आयोजित पॉट मेकिंग प्रतियोगिता में जीएनएम द्वितीय वर्ष की सिमरन व जशन ने प्रथम और बीएससी नर्सिंग पांचवें सेमेस्टर की गुरा सिस, पलक व इशमीत ने दूसरा स्थान पाया। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की जपजी पहले स्थान पर रहीं। वहीं, बीएससी तृतीय सेमेस्टर की अनुरीत को ओवरऑल पोजीशन से सम्मानित किया गया। शिवानी और सिमरनजीत कौर की देखरेख में विद्यार्थियों ने गमलों में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

