बेअदबी करने वालों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बने : भोमा

अमृतसर| दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी के पंजाब के चेयरमैन मनजीत सिंह भोमा ने सचखंड श्री हरमंदर साहिब परिसर स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा गुरबख्श सिंह के स्थान पर हुई बेअदबी के प्रयास की घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। भोमा ने कहा कि बेअदबी करने वालों को सख्त से सख्त सजा देकर इनके पीछे की ताकतों को जल्द से जल्द सामने लाया जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को होने से रोका जा सके। उन्होने कहा कि बेअदबी के दोषियों को सजा देने के लिए प्रदेश में तुरंत फास्ट ट्रैक अदालतों की स्थापना की जानी चाहिए।