अमृतसर| गुरुद्वारा भाई करम सिंह जी शहीद (पंजा साहिब वाले) में निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। इस दौरान पूर्व पार्षद जगदीप सिंह रिंकू नरूला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कैंप की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के इस प्रयास को समाज के लिए बेहद लाभकारी बताया। कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मुफ्त चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां बांटी गईं। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान मलविंदर सिंह परदेसी, तिरलोचन सिंह धामी, जसविंदर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति और संगत उपस्थित थी।

