अमृतसर| भारतीय योग संस्थान की ओर से अमृतसर में करीब 75 निशुल्क योग केंद्र चलाए जा रहे हैं, ताकि लोग स्वस्थ रहें और दूसरों को भी प्रेरित करें। इसी कड़ी में रणजीत एवेन्यू के ए ब्लॉक स्थित हरी सिंह नलवा पार्क में भी रोज सुबह 5:15 से 6:30 बजे तक निशुल्क योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। आप सभी इन केंद्रों पर आकर योग का लाभ उठा सकते हैं।

