भास्कर न्यूज | अमृतसर वन्य जीव संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने अमृतसर के फतेहपुर इलाके में छापेमारी कर हिरण के सींग और जानवरों की हड्डियों से बने सामान बरामद किए हैं। पुलिस ने सुखदेव सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी मकान नंबर 4428, गली लुहारा वाली, फतेहपुर अमृतसर के खिलाफ केस दर्ज किया है। डब्ल्यूसीसीबी/एनआर एसआरओ अमृतसर के अधिकारी सतीश कुमार ने शिकायत में बताया कि आरोपी के घर में रेड की गई थी। तलाशी के दौरान वहां से हिरण के सींग के 43 टुकड़े और जानवरों की हड्डियों से बने चार हैंडल बरामद हुए, जिनका इस्तेमाल चाकुओं में किया जाता है। बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। अधिकारियों के अनुसार वन्य जीवों से जुड़े प्रतिबंधित सामान रखने और खरीद-फरोख्त करने पर सख्त प्रतिबंध है। आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि यह सामान कहां से लाया गया था।

