अमृतसर| श्री हनुमान चालीसा परिवार (रजि.) अमृतसर द्वारा ऐतिहासिक श्री बड़ा हनुमान मंदिर में विशेष हनुमान चालीसा पाठ और संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक समागम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी और प्रभु का गुणगान किया। इस पावन उपलक्ष्य पर दुर्ग्याणा तीर्थ के प्रधान लक्ष्मीकांत चावला और श्री बड़ा हनुमान मंदिर के प्रधान डॉ. राकेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। समारोह को सफल बनाने में श्री हनुमान चालीसा परिवार के मुख्य सेवादार सूरज बब्बर, मोहित बब्बर, विजयंत खन्ना, विक्की, विशाल मेहरा, अंशुल वाही, अभिषेक तनेजा और विक्की सोनी सहित कई गणमान्य सेवकों ने अपनी सेवाएं दीं। अंत में सभी भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।

