कचरा उठाने गाड़ी न आए तो हेल्पलाइन 1800-235-850 पर करें शिकायत

अमृतसर | ​शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम ने सभी वार्डों में डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन प्रणाली को मजबूत करने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है। मुहिम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान सुनिश्चित करना है। शहरवासियों से अपील की है कि घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का कचरा खुले स्थानों, खाली प्लॉटों, सड़कों किनारे या सार्वजनिक जगह पर बिल्कुल न फेंकें। नागरिकों को नियमित कूड़ा संग्रहण के फायदों जैसे स्वच्छ मोहल्ले, बीमारियों से बचाव और पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। यदि आपके क्षेत्र में निर्धारित समय पर कूड़ा उठाने वाले वाहन नहीं आ रहे तो हेल्पलाइन 1800-235-850 या ​व्हाट्सऐप नंबर 7347031175 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।