अमृतसर| जय शिवदीप सेवा सोसायटी द्वारा जम्मू माधोपुर में 29 जून को 17वां भंडारा लगाया जाएगा। सोसायटी के चेयरमैन अरुण कुमार अध्यक्ष और संजीव शर्मा द्वारा भंडारा लगाने की खुशी में ‘एक शाम शिव के नाम’ समारोह करवाया। जिसमें शिव विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव योगिंदर पाल ढींगरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस धार्मिक समारोह में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को संबोधित करते ढींगरा ने कहा कि जय शिवदीप सोसायटी द्वारा किए जा रहे धार्मिक कार्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। वहीं 29 जून को सेवा सोसायटी माधोपुर में राशन के ट्रक भी भेजेगी। इस शिव विवाह में सेक्रेटरी दीपक वर्मा, कैशियर प्रदीप पुरी, विनोद वर्मा, संजीव पुरी, डॉ. राजेश पदम, अशोक सहगल, ग्रीस शर्मा, सुभाष वर्मा, नवीन धवन, रवि, सुमित सहगल, कृष्ण वर्मा आदि ने मिलकर ढींगरा को सम्मानित किया।

