श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर लंगर लगाया

अमृतसर| श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर कचहरी चौक पर लंगर लगाया गया। संगत के सहयोग से लगाए लंगर से पहले वाहेगुरु के चरणों में अरदास की गई। सुबह से लेकर शाम तक चले लंगर दौरान कई तरह के व्यंजनों समेत ठंडे मीठे जल की छबील भी लगाई गई। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।