भास्कर न्यूज | अमृतसर लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 डी द्वारा साल 2026-27 के जिला गवर्नर जीएस भाटिया के नेतृत्व में रीजन चेयरमैन, कैबिनेट अधिकारियों- क्लब अध्यक्षों की स्कूलिंग का ‘संकल्प' कार्यक्रम 14 जून को होटल हॉलिडे इन में सुबह 10:30 बजे से होगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला गवर्नर लायन जीएस भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट की समूह लायंस क्लबों के पदाधिकारी व रीजन चेयरमैन हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि इस समारोह में पूर्व इंटरनेशनल अध्यक्ष लायन डॉ. नरेश अग्रवाल विशेष तौर से शमूलियत करेंगे। जबकि की-नोट स्पीकर के रूप में अमरपाल सिंह जंडू, वीएम गोयल, राजीव खोसला, केआर जैन और डॉ. क्षितिज शर्मा, लायन जेपी सिंह, रवि मनूजा, राजीव विग, योगेश बेरी व हरवंत महाजन विशेष तौर से भाग लेंगे। इसी तरह लायन दविंदरपाल अरोड़ा (स्कूलिंग चेयरमैन) व लायन सुरिंदर महाजन स्कूलिंग के चेयरमैन के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इसमें लायंस इंटरनेशनल द्वारा जारी किए गए निर्देशों के तहत इस साल किए जाने वाले समाज सेवा के प्रोजेक्टों की जानकारी विस्तार से मुहैया करवाई जाएगी।

