स्वामी बालमुकुंद से मिला महावीर दल को आशीर्वाद

अमृतसर| श्री सनातन धर्म पंजाब महावीर दल छेहर्टा के पदाधिकारी देहरादून में पूज्य स्वामी बालमुकुंद महाराज जी के आश्रम में नतमस्तक हुए। इस मौके पर महाराज ने कहा कि प्रभु सिमरन में ज्यादा से ज्यादा समय लगाए। क्योंकि प्रभु भक्ति में इतनी शक्ति होती है कि मनुष्य संसार रूपी भव सागर से पार हो जाता है। इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि वह सभी सोमावती अमावस्या के दिन हरिद्वार में जाकर गंगा स्नान करेंगे। इसी दौरान पदाधिकारियों ने महाराज को सिरोपा डालकर सम्मानित किया। इस मौके पर मंदिर चेयरमैन दविंदर भनोट, प्रधान पवन कुमार, रमेश कुमार, नरेंद्र कुमार, पलविंदर शर्मा, सुशील कुमार, जनक राज, जोगिंदर कुमार, पंडित विकेश शर्मा, राजा भनोट आदि भक्त मौजूद रहे।