अमृतसर| श्री हनुमान सेवा परिवार की तरफ से ओर से 16 जून को श्री मंगल संध्या उत्सव कराया जा रहा है। इसी उत्सव की तैयारियों को लेकर परिवारन रविवार को बैठक की गई। प्रधान अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता और श्री हनुमान जी के आशीर्वाद से हुई बैठक में चेयरमैन अतुल खन्ना विशेष रूप से शामिल हुए। प्रधान शर्मा ने कहा कि यह श्री मंगल उत्सव 16 जून को शाम साढ़े 6 से लेकर साढ़े 8 बजे तक होगा। दुर्ग्याणा के बड़ा श्री हनुमान मंदिर में होने वाले उत्सव में संकट मोचन का पाठ किया जाएगा। वहीं संगीतमय धुन पर श्री हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाएगा। जबकि सारे मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। भजन गायकों द्व्रारा हनुमान जी के सुंदर भजन गाए जाएंगे। इस बैठक में अनिल मलिक, सुमित लांबा, जतिंद्र चौधरी, पुनीत कपूर, पंकज चौधरी, मानव अरोड़ा, विनीत खन्ना, सोनू लांबा, सुरिंदर मक्कड, जगमोहन मक्कड, अभिषेक खन्ना, संदीप खन्ना आदि मौजूद रहे।

