श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस 18 को... अमृतसर से एसजीपीसी के 541 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना

अमृतसर। श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर एसजीपीसी के 541 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना हो गया, जबकि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के करीब 100 श्रद्धालु रवाना नहीं हो पाए। वीजा हासिल न हो पाने और समय रहते पुलिस वेरिफिकेशन क्लीयरेंस न होने के चलते ऐन मौके पर यात्री रवाना नहीं हो पाए। जत्था 18 जून को लाहौर के गुरुद्वारा डेरा साहिब में शहीदी दिवस मनाएगा और 19 जून को लौटेगा।