कुदरत पर कुदरत का कहर, पत्तों जैसे उड़े पेड़, कटी पतंगों जैसे छत-इंफ्रास्ट्रक्चर

अमृतसर| शहर और देहाती इलाकों में आए भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में दर्जनों विशालकाय पेड़ और साइन बोर्ड उखड़कर मुख्य सड़कों पर गिर गए। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया और लोग लंबे जाम में फंस गए। लोहगढ़ चौक के पास एक भारी-भरकम पीपल का पेड़ गिरने से नीचे खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा कस्टम चौक, अशोका चौक, लॉरेंस रोड और रंजीत एवेन्यू जैसे प्रमुख मार्गों पर पेड़ गिरने से रास्ते ब्लॉक हो गए। निगम कमिश्नर के निर्देश पर नगर निगम के मुलाजिमों ने भारी बारिश और अंधेरे के बीच देर रात तक पेड़ों को काटा और रास्ते को साफ कर यातायात बहाल कराया।