अमृतसर| खालसा कॉलेज ऑफ लॉ की छात्रा नवदीप कौर ने जीएनडीयू द्वारा आयोजित बीकॉम एलएलबी के नौवें सेमेस्टर की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। नवदीप ने 500 में से 378 अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कॉलेज के डायरेक्टर-कम-प्रिंसि पल डॉ. जसपाल सिंह ने स्टाफ की उपस्थिति में नवदीप कौर को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. गुनीशा सलूजा, डॉ. राशिमा चंगोत्रा, डॉ. प्रीत इंदर कौर, डॉ. हरजोत कौर आदि मौजूद थे।

