तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए ओएनडीएलसी पोर्टल अस्थायी तौर से बंद

अमृतसर| पंजाब सरकार ने ओएनडीएलएस पोर्टल यानि ऑनलाइन पोर्टल से जुड़ी तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतों को दूर करने के लिए पोर्टल को फिलहाल अस्थायी तौर से बंद कर दिया है। इस संदर्भ में सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। यह खुलासा पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के पंजाब प्रधान सुरिंदर दुग्गल ने किया। दुग्गल ने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल से जुड़ी तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतों को दूर करने की मांग स्वीकार कर ली गई है। अब केमिस्टों को रिन्यूअल को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी। उम्मीद है उक्त पेडिंग मांगें भी सरकार स्वीकार कर लेगी।