अमृतसर| सुल्तानविंड में कई स्थानों पर बिजली के मीटर बॉक्स खुले पड़े हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। लोगों का कहना है कि इन बॉक्सों के ढक्कन टूटे हुए हैं या पूरी तरह खुले हैं, जिससे बच्चों और राहगीरों की जान को खतरा बना हुआ है। बरसात के मौसम में करंट फैलने की आशंका भी बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि खुले पड़े मीटर बॉक्सों की तुरंत मरम्मत कर उन्हें सुरक्षित किया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। - सुखवंत सिंह, सुल्तानविंड।

