भास्कर न्यूज |अमृतसर घर की जिम्मेदारियों से लेकर बच्चों के भविष्य तक, एक पिता अपने परिवार की हर जरूरत का ध्यान रखता है। वह सभी की खुशियों और सुरक्षा के लिए लगातार मेहनत करता है, लेकिन अक्सर अपनी सेहत को सबसे आखिरी प्राथमिकता देता है। व्यस्त दिनचर्या, काम का दबाव और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच कई पिता नियमित स्वास्थ्य जांच को टालते रहते हैं। इसी वास्तविकता को समझने और पिताओं की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को जानने के लिए दैनिक स्टेट समाचार लेकर आया है "फादर्स हेल्थ इंडेक्स 2026’। यह एक विशेष सर्वे है, जिसका उद्देश्य 40 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों और पिताओं की स्वास्थ्य जागरूकता, जीवनशैली और हेल्थ चेक-अप से जुड़े व्यवहार को समझना है। सर्वे में भाग लेने के लिए दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें। इसमें पूछे गए सवाल बेहद सरल हैं और इन्हें पूरा करने में केवल एक मिनट का समय लगेगा। इस सर्वे के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर दैनिक स्टेट समाचार एक विशेष "फादर्स हेल्थ इंडेक्स 2026’ रिपोर्ट तैयार करेगा, जो यह बताएगी कि हमारे समाज में पिता अपनी सेहत को लेकर कितने जागरूक हैं और किन क्षेत्रों में अधिक जागरूकता की आवश्यकता है। इस फादर्स डे पर अपने पिता को सिर्फ शुभकामनाएं ही नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य का उपहार भी दें। उन्हें सर्वे में भाग लेने के लिए प्रेरित करें और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जागरूक बनाएं। क्यूआर कोड स्कैन कर सर्वे में भाग लें।

