गुरुद्वारा कलगीधर साहिब अजनाला के निकट स्थित महान सूफी संत पीर बाबा बोदे शाह जी का वार्षिक जोड़ मेला 18 जून को मनाया जाएगा। मेले के मुख्य सेवादार दविंदर कुमार पुरी ने बताया कि आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि मेले की शुरुआत 17 जून को रात 8 बजे मेहंदी की रस्म के साथ होगी। इसके बाद भव्य सूफियाना महफिल का आयोजन किया जाएगा। 18 जून को मेले वाले दिन शाम 5 बजे दरबार में चादर चढ़ाने की पवित्र रस्म अदा की जाएगी। मेले के दौरान पंजाब के प्रसिद्ध सूफी गायक काशी नाथ और विक्रम शहजादा विशेष रूप से अपनी प्रस्तुति देंगे। मुख्य सेवादार दविंदर कुमार पुरी ने संगतों से अपील की कि वे परिवार सहित मेले में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त करें। इस अवसर पर दविंदर कुमार पुरी, वासदेव शर्मा, सुखदेव सरीन, जैपाल शर्मा, आशीष आदि उपस्थित थे।

