अमृतसर| शहर में सोमवार को मौसम हल्की धूप और आंशिक बादलों के बीच सामान्य रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को अधिक तापमान 36 और न्यूनतम 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम सुहावना होने के कारण बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार, 16 से 18 जून तक आंशिक बादल रहेंगे और अधिकतम पारा 37 से 38 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। हालांकि 19 और 20 जून को मौसम करवट ले सकता है, आंशिक बादलों के बीच एक-दो बार बारिश की संभावना है। 21 जून को फिर से मौसम सामान्य रहने और आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को विशेषकर 19 और 20 जून को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

