अमृतसर| औद्योगिक क्षेत्र के प्रेम नगर के निवासी पिछले दो महीने से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। क्षेत्र में सीवरेज लाइन डालने के लिए जगह-जगह से सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं और नालियां पूरी तरह टूट चुकी हैं। इसके चलते स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खुदे हुए गड्ढों और टूटे ब्रेकर्स के कारण आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। परेशान जनता ने अब प्रशासन से गुहार लगाई है कि ठेकेदार पर सख्ती कर जल्द से जल्द सड़कों व नालियों को ठीक कराया जाए। -रामेश्वर प्रजापति, गोविंद नगर।

