अमृतसर| श्री दुर्ग्याणा कमेटी के महासचिव अरुण खन्ना ने आज प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि 24 जून को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले धार्मिक समागमों की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 16 से 21 जून तक शहर में प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी, जबकि 14 से 22 जून तक दुर्ग्याणा तीर्थ परिसर के विभिन्न मंदिरों में अखंड नाम जाप होंगे। बैठक में उपाध्यक्ष सुधीर श्रीधर, सुदर्शन वधवा, अनिल शर्मा, माधव लाल, गुलशन कोहली आदि शामिल थे।

