श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री रामचरितमानस पाठ का परायण, संक्रांति व सोमावती अमावस्या पर उमड़े श्रद्धालु
- Neha Gupta
- Jun 16, 2026
भास्कर न्यूज | अमृतसर दुर्ग्याणा कमेटी द्वारा अधिकमास के उपलक्ष्य में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में पिछले एक महीने से कराए जा रहे श्री रामचरितमानस के पाठ का सोमवार को सोमावती अमावस्या और संक्रांति के पावन अवसर पर समापन हो गया। सुबह सवा 8 से साढ़े 9 बजे तक भक्तों ने सामूहिक तौर पर श्री रामायण जी का पाठ किया। पाठ के बाद आरती करके सभी को प्रसाद वितरण किया। यह पाठ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में गोस्वामी तुलसीदास मंदिर परिकर के धर्मपाल अरोड़ा, गोपाल, रवि, विनय, गौरव गुलाटी और समस्त परिवार द्वारा किए गए। संक्रांति और सोमावती अमावस्या पर डाले भोग दौरान माथा टेकने मंदिर में कई भक्तजन पहुंचे। मंदिर के पुजारियों ने भक्तों को महीने का नाम सुनाकर सभी को बधाई दी। इसी दौरान मंदिर के पुजारियों ने भक्तों पर प्रभु चरणामृत की वर्षा की। वहीं श्री लक्ष्मी नारायण सेवा दल के संजीव खन्ना, कपिल मेहरा, रॉबिन कोहली, कपिल, वंश खन्ना, मनीष टंडन, सुहेल शर्मा, साकेत खन्ना, प्रेम शर्मा, पारस होंडा ने मिलकर सेवा निभाई। पाठ के विराम के बाद सभी भक्तों को विशेष प्रसाद बांटा।

