अमृतसर| स्वर्गीय फुटबॉल कोच जोगिंदर सिंह मान की स्मृति में चीमा स्पोर्ट्स अकादमी, कोट खालसा में 7 से 28 जून तक तीसरे फुटबॉल समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में बच्चों को निशुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण के साथ प्रतिदिन पौष्टिक डाइट भी उपलब्ध करवाई जा रही है। अकादमी के संस्थापक एवं फुटबॉल कोच हरसिमरन सिंह चीमा ने कहा कि अपने गुरु जोगिंदर सिंह मान के दिखाए मार्ग पर चलते हुए बच्चों को खेलों से जोड़ना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर नशा विरोधी समाज निर्माण संस्था के चेयरमैन और समाजसेवी बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि चीमा स्पोर्ट्स अकादमी खेलों के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कोच हरसिमरन सिंह और उनकी टीम युवा खिलाड़ियों को सही दिशा देकर अपने गुरु को सच्ची श्रद्धांजलि दे रही है।

