तरुण चुघ मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य बने, वर्करों ने मनाया जश्न
- Neha Gupta
- Jun 12, 2026
भास्कर न्यूज | अमृतसर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हो गए हैं। उनके निर्वाचन पर अमृतसर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर और ढोल की थाप पर भांगड़ा पाकर खुशी का इजहार किया। चुघ पंजाब से ऐसे दूसरे भाजपा नेता हैं, जिन्हें अन्य राज्य से राज्यसभा भेजा गया है; इससे पहले रवनीत सिंह बिट्टू राजस्थान से उच्च सदन पहुंचे थे। भाजपा नेताओं हेमंत मेहरा, सर्बजीत सिंह शंटी और चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि एक साधारण बूथ कार्यकर्ता से राष्ट्रीय महामंत्री और अब राज्यसभा सदस्य बनने तक का उनका सफर कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। अमृतसर से जुड़े नेता का संसद पहुंचना सीमावर्ती क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इससे पहले पंजाब कोटे से डॉ. बलदेव प्रकाश (1992), लाला लाजपत राय (1998), गुरचरण कौर (2001), अविनाश राय खन्ना (2010) और पूर्व मेयर श्वेत मलिक (2016) राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं।

