कैप्टन अमरिंदर से मिले तरुण चुघ, पंजाब की राजनीति पर की चर्चा

अमृतसर| भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैप्टन ने तरुण चुघ को राज्यसभा निर्वाचन पर बधाई देते हुए उनके सफल संसदीय कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच पंजाब की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, राज्य के समक्ष चुनौतियों और आगामी चुनावी परिदृश्य को लेकर लंबी चर्चा हुई। चुघ ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह का प्रशासनिक अनुभव पंजाब के विकास के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहा है।