बारिश से 8 डिग्री गिरा तापमान

अमृतसर| वीरवार रात आंधी और बारिश से शुक्रवार को अधिकतम पारा 8 ​डिग्री गिरकर 32.8 डिग्री रहा। दिनभर हवाओं ने गर्मी से राहत दी। न्यूनतम पारा भी 5 डिग्री गिरकर 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इसके चलते पारा 30 से 35 डिग्री की बीच रहने के आसार है। शनिवार को भी मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है।