एडीए ने 8 अवैध कॉलोनियों में सुबह गड्ढे किए, शाम तक माफिया ने भरवा भी लिए
- Neha Gupta
- Jun 13, 2026
अमृतसर | अमृतसर विकास प्राधिकरण (एडीए) और पुड्डा नेरामतीर्थ रोड के गांव वडाला भिट्टेवड्ड में 3, बल्ल कलां, मजीठा रोड के पंडोरी वड़ैच और फतेहगढ़ चूड़ियां रोड के बल्ल खुर्द में बन रही 5 अवैध कॉलोनियों में काम रुकवाकर कर कार्रवाई की। भिटेवड्ड में न्यू मैपल सिटी, एकम गार्डन के सामने बन रही एक अवैध कॉलोनी और आरटी इन्क्लेव (एक्सटेंशन) पर एक्शन किया गया। जिला टाउन प्लानर अमरिंदरजीत सिंह ने बताया कि पापरा एक्ट -1995 के तहत नोटिस जारी कर काम रोकने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद कॉलोनी मालिकों नें नियमों की धज्जियां उड़ाईं और नोटिस का स्पष्टीकरण देने की बजाय काम जारी रखे। इसी के चलते वीरवार को कार्रवाई की गई। इनमें से न्यू मैपल सिटी के खिलाफ पहले 3 सितंबर 2024 को और आरटी इन्क्लेव (एक्सटेंशन) के खिलाफ 4 अप्रैल 2025 को भी कार्रवाई की जा चुकी थी। इसके बावजूद कॉलोनी प्रमोटरों ने दोबारा निर्माण शुरू कर दिए थे, जिन्हें फिर से ढहा दिया गया है।

