श्री रामचरितमानस पाठ में श्री राम का राजतिलक

भास्कर न्यूज | अमृतसर दुर्ग्याणा कमेटी द्वारा अधिकमास पर श्री रामचरितमानस के पाठ करवाए जा रहे हैं। शुक्रवार को भक्तों ने श्री रामायण के पाठ किए। जिसमें प्रभु रामचंद्र जी का राजतिलक करके बाद में आरती भी की गई। यह पाठ 15 जून तक सुबह 8:15 से 9:30 बजे तक श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में चलेंगे। गोस्वामी तुलसीदास मंदिर परिकर धर्मपाल अरोड़ा, गोपाल, रवि, विनय, गौरव गुलाटी और संगत के सहयोग से चल रहे पाठ से पहले पंडितों ने मिलकर प्रभु जी की पूजा अर्चना की। प्रभु श्री राम जी के राजतिलक के पहले मंत्रोच्चारण के साथ पुजारियों ने भगवान का सुंदर शृंगार किया। पाठ के बाद हरिनाम संकीर्तन किया गया। जिसमें ‘मेरी झोंपड़ी दे भाग अज्ज खुल जाएंगे राम आएंगे’ समेत कई भजन गाए। इस मौके पर संजीव खन्ना, कपिल मेहरा, रॉबिन कोहली, कपिल ,वंश खन्ना ,मनीष टंडन, सुहेल शर्मा, साकेत खन्ना आदि ने सेवा निभाई।