भास्कर न्यूज| अमृतसर इस्कॉन की ओर से ग्रीन फील्ड में संजय धवन की अध्यक्षता में हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राय रामानंद दास जी ने "हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे...’ महामंत्र के जाप से संकीर्तन का शुभारंभ किया। तत्पश्चात उन्होंने अपने प्रवचनों में कहा कि प्रभु के सिमरन से ही सच्चे सुख की प्राप्ति संभव है। इसलिए हमें अपने व्यस्त जीवन में प्रभु का नाम सिमरन ज़रूर करना चाहिए, क्योंकि भगवान के नाम की महिमा से ही सभी दुख और कष्ट दूर होते हैं। उन्होंने "मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे, नंदलाल सांवरिया मेरे...’ भजन गाकर उपस्थित भक्तों को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर अशोक कुमार, मानव सभ्रवाल, कश्यप कुमार, नवदीप शर्मा, सचिन कुमार, चिराग मेहरा, तनिष शर्मा, अभिनव कुमार, कोमल धवन, वंदना शर्मा, पूजा सभ्रवाल, मोनिका शर्मा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

