अमृतसर| अमृतसर के हलका उत्तरी क्षेत्र में बीती शाम आई तेज आंधी और तूफान के कारण भारी नुकसान हुआ है। कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बिजली न होने के कारण स्थानीय निवासियों को पीने के पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। समस्या की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता अक्षय शर्मा अपनी टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत राहत कार्य शुरू करवाते हुए प्रभावित लोगों के लिए पीने के पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करवाई। अक्षय शर्मा ने कहा कि जब तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो जाती, तब तक जरूरतमंदों तक पानी पहुंचाने की यह सेवा लगातार जारी रहेगी।

