रॉन्ग साइड वाहनों से टायर मार्केट में लग रहा जाम

हाल गेट चौक से पुल के नीचे होकर टायर मार्केट जाने वाले मार्ग पर रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों के कारण अक्सर जाम लग रहा है। भंडारी पुल चौक से कुछ वाहन चालक गलत दिशा में प्रवेश कर गोल बाग की ओर निकल जाते हैं, जिससे सीधी चल रही ट्रैफिक प्रभावित होती है। कई बार वाहन आपस में फंस जाते हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या पर ध्यान देकर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की है। साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है। -हरीश कुमार, निवासी इस्लामाबाद।