योग स्वास्थ्य-जीवन का विज्ञान : डॉ. ग्रोवर

अमृतसर| भारतीय योग संस्थान द्वारा एचआईजी हाउसिंग बोर्ड वेलफेयर सोसायटी में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सोसायटी की उपाध्यक्ष डॉ. स्वराज ग्रोवर के मार्गदर्शन में शुरू शिविर में बड़ी संख्या में साधक पहुंचे। शिविर में प्रशिक्षक राजेश भाटिया और विवेक गुप्ता ने साधकों को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास करवाया। डॉ. ग्रोवर ने कहा कहा कि योग स्वास्थ्य- जीवन का विज्ञान है।