पंजाबी सिंगर अर्जन ढिल्लों के पिता का निधन:लंबे समय से बीमार चल रहे, चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती थे
- Admin Admin
- Jan 13, 2026
बरनाला में पंजाब के मशहूर पंजाबी सिंगर अर्जन ढिल्लों के पिता बूटा ढिल्लों का मंगलवार को निधन हो गया। वे करीब 65 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, बूटा ढिल्लों कुछ समय से बीमार चल रहे थे और चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। इस दौरान भदौड़ कस्बे से बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अर्जन ढिल्लों बरनाला के भदौड़ कस्बे के निवासी हैं। उनके निधन से पूरे कस्बे में शोक का माहौल है। मीडिया से बनाई दूरी परिवार ने इस दुखद घड़ी में मीडिया से दूरी बनाए रखी है। अंतिम संस्कार की रस्मों से भी मीडिया को दूर रखा गया। अर्जन ढिल्लों मौजूदा समय में पंजाबी संगीत उद्योग के सबसे प्रसिद्ध गायकों में से एक हैं। वे अपने पंजाबी गीतों के लिए जाने जाते हैं, जिनमें अक्सर बरनाला और भदौड़ का जिक्र होता है।



