बठिंडा में शराब ठेके के कर्मचारी की हत्या:दुकान के बाहर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी; वजह अब तक साफ नहीं
- Neha Gupta
- Jun 10, 2026
बठिंडा के नंदगढ़ थाना इलाके के बाजक गांव में एक शराब की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी नायब सिंह की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी हरविंदर सिंह सरा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद नंदगढ़ पुलिस के साथ उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक की पहचान करतार सिंह के बेटे नायब सिंह के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। नायब सिंह उसी गांव का निवासी था जहां शराब की दुकान स्थित है। वह अपने घर के बाहर बनी दुकान में ही रहता था। पुलिस के अनुसार, मौके से ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली जिससे उसकी तत्काल पहचान हो सके। पुलिस पारिवारिक सदस्यों से कर रही पूछताछ डीएसपी ने बताया कि कुछ साल पहले नायब सिंह की पत्नी का निधन हो गया था। वह शराब की दुकान पर काम करता था और वहीं रहता था। पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही हत्या की असली वजह का खुलासा किया जाएगा।

