कंगना रनौत की आज बठिंडा कोर्ट में पेशी:भाजपा सांसद ने पेशी से छूट की अर्जी दी, मानहानि केस में सुनवाई

बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत को आज बठिंडा कोर्ट में पेश होना है। उन्होंने अदालत में व्यक्तिगत पेशी से छूट के लिए अर्जी दायर की है। पिछली सुनवाई में बेबे महिंदर कौर के वकील रघुबीर सिंह बहनीवाल ने बताया था कि कंगना रनौत के वकील ने अदालत से हाजिरी में छूट मांगी थी। हालांकि, अदालत ने कंगना रनौत को आज यानी 15 जनवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था। हाल ही में, कंगना रनौत ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को खत्म करने की अपील की थी, लेकिन शीर्ष अदालत ने उनकी अर्जी को स्वीकार नहीं किया। विस्तार से पूरा मामला पढ़िए... कंगना ने सोशल मीडिया में उड़ाया था मजाक कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि- किसान आंदोलन में महिलाएं 100 रुपए में शामिल होती हैं। कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर एक पोस्ट पर कमेंट भी किया था। इसमें एक बुजुर्ग महिला की फोटो थी। एक्ट्रेस ने लिखा, 'हाहाहा, ये वही दादी है, जिसे टाइम मैग्जीन में भारत की पावरफुल महिला होने पर फीचर किया गया था। वो 100 रुपए में उपलब्ध है। पाकिस्तानी पत्रकारों ने भारत के लिए शर्मनाक तरीके से इंटरनेशनल पीआर को हाईजैक कर लिया है। हमें इंटरनेशनल लेवल पर बोलने के लिए अपने ही लोगों की जरूरत है।’​​​​​​ 4 जनवरी 2021 को किया था केस दायर बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ में रहने वाली महिंदर कौर (81) ने कंगना के ट्वीट के बाद 4 जनवरी 2021 को मानहानि का केस दायर किया था। करीब 13 महीने सुनवाई चली, जिसके बाद बठिंडा की अदालत ने कंगना को समन जारी करते हुए पेश होने का आदेश दिया था। इसके बाद कंगना ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में राहत की याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं। जहां से भी कंगना को राहत नहीं मिली है। बुजुर्ग महिला ने भी कंगना पर किया था पलटवार